
हाइवा के धक्के से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोलपोल फोर लाइन सड़क पर हाइवा के धक्के से एक 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के कोरटा गांव निवासी सुदामा राम के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल सुदामा राम के परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर पलामू किला मेला देखने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के पोलपोल फोर लाइन सड़क पर एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें सुदामा राम बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल सुदामा राम को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सुदामा राम का इलाज करवा रहे हैं।




