21 राज्यों में घने कोहरे, शीतलहर और कड़ाके की ठंड का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Nai Delhi : देश के बड़े हिस्से इस समय भीषण ठंड, शीतलहर और घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए अगले 4–5 दिनों तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 17 राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. जबकि असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिम उत्तर प्रदेश में घने कोहरे छाए रहेंगे.मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 6 से 9 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जनवरी, छत्तीसगढ़ में 6 से 8 जनवरी और झारखंड में 6–7 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की बहुत संभावना है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में 6 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रहेगी.

पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ ठंड
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी की सबसे ठंडी रात रही. कुकुमसेरी, कल्पा, नारकंडा और सोलन समेत कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें और नाले जमने लगे हैं, जबकि कोकसर, कल्पा और गोंदला में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है.


हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी की सबसे ठंडी रात रही. कुकुमसेरी, कल्पा, नारकंडा और सोलन समेत कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें और नाले जमने लगे हैं, जबकि कोकसर, कल्पा और गोंदला में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!