आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या

Khunti : अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष व एदेल सांगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की बुधवार शाम मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जमुआदाग गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब सोमा मुंडा अपनी बाइक में पत्नी को बैठाकर शाम में खूंटी से जमुआदाग होकर अपने गांव चलागी लौट रहे थे। घटना के बाद बाइक में सवार उनकी पत्नी ऑटो में बैठकर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़े सोमा मुंडा को उठाकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमा मुंडा की पत्नी ने बताया कि शाम के समय पति के साथ खूंटी से अपने गांव चलागी लौटने के दौरान जब वे जमुआदाग मार्ग स्थित तालाब के पास पहुंचे, तो अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और बाइक को ओवरटेक दो राउंड गोली चला दी। जिसमें से एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी। गोली लगने पर सोमा मुंडा ने बाइक रोक दी लेकिन तुरंत ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े।

पुलिस ने की जांच शुरू

गोली चलाने के बाद हमलावर बाइक सवार मंदरूटोली की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास, खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे, और सोमा मुंडा की पत्नी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहने वाले सोमा मुंडा की हत्या की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!