केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री ने राजहरा कोलियरी के नव संचालन कार्य का किया शुभारंभ

राजहरा कोलियरी को पुनः चालू करने के लिए कई स्तरों पर किया गया प्रयास : वीडी राम

Palamu: केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पलामू जिला स्थित राजहरा कोलियरी क्षेत्र में नव संचालन कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पलामू के सांसद बीडी राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कोल के क्षेत्र में भारत विकसित हो रहा है। दूसरे देशों को कोयला निर्यात कर रहा है। इलाके के लिए सीसीएल प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्व है। इसके नव संचालन से रोजगार के साथ साथ क्षेत्र का विकास होगा। पलायन पर रोक लगेगी। लंबे समय से राजहरा कोल माइंस को चालू कराने की मांग की जा रही थी। सरकार ने इसे प्राथमिकता में लिया। मौके पर उपस्थित सांसद वीडी राम ने कहा कि 1842 ईस्वी में राजहरा कोलियरी से भूमिगत खनन कार्य शुरू हुआ था। 149 वर्षों तक भूमिगत खनन कार्य हुआ। बाद में इसे 1991 में बंद कर दिया गया। यह करीब 284 वर्ष पुरानी कोल माइंस है और पिछले 16 साल से बंद पड़ी थी। इसे पुनः चालू करने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किया और आज सफलता मिली। राजहरा कोलियरी क्षेत्र में 4.5 मिलियन टन ग्रेड-9 स्तर का कोयला है। सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि राजहरा माइंस से सामान्य तौर पर 0.30 मिलियन टन प्रतिवर्ष और अधिकतम 0.50 मिलियन टन प्रत्येक वर्ष उत्पादन क्षमता है। फरवरी 2037 तक पर्यावरण मंजूरी है, जबकि संचालन के लिए सीटीओ की वैलिडिटी मार्च 2026 तक है और रिनिवल की प्रक्रिया चल रही है। कुल 20 लोगों से 2-2 एकड़ जमीन अधिग्रहण की गयी है। दो एकड़ जमीन वाले परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जा रही है। दो लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। सीएसआर फंड से कई उपयोगी कार्य किए जाएंगे।इसकेे पूूूर्प कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे के पलामू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री का मेदिनीनगर में अभिनंदन किया। साथ ही अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!