पूनम सिंह के झामुमो में आने से अब उनका क्या होगा जो मेयर का चुनाव लड़ने के लिए हाथ-पैर मार रहे थे ?

Palamu : नगरपालिका (अब नगर निगम) के पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह के झारखंड मुक्ति मोर्चा में आ जाने से पलामू जिले में पार्टी मजबूत हुआ है, ऐसी चर्चा है। अभी-अभी नगर निगम का चुनाव होना है और इस एन मौके पर पूनम सिंह का झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामना, कई मामलों में अहम माना जा रहा है। अभी पूरी तरह से पुष्टि तो नहीं हुआ है लेकिन यह तय समझा जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से अब नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी पूनम सिंह ही होंगे। ऐसा इसलिए कि पलामू जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी का पूरा कुनबा पूनम सिंह के साथ रांची में उपस्थित था। इससे पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक बड़े नेता सानू सिद्धकी भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री सुशीला मिश्रा भी चुनाव मैदान में कूदने को आतुर दिख रही थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक और नेता अविनाश देव भी मन ही मन विचार कर रहे थे। इस बीच पूनम सिंह के पार्टी में आना, कई लोगों के लिए झटका माना जा रहा है। यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन हर दल इस चुनाव में अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। अब करीब-करीब पिक्चर पूरी तरह साफ है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से एकमात्र मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह इस चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। बाकी वैसे लोग जो हाथ पैर मार रहे थे, अब उनका क्या होगा ?

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!