गढ़वा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दायर किया मानहानि का मुकदमा

गढ़वा : गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। श्री ठाकुर ने मंगलवार को सीजेएम गढ़वा की अदालत में यह मुकदमा दायर किया है।
पूर्व मंत्री ने विधायक पर अपने पिता स्व. कौशल कुमार ठाकुर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने मुकदमा करने के पहले विधायक को कथित वकालतन नोटिस भेजकर अपने अपमानजनक वक्तव्य पर सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा था।
उस पर विधायक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद पूर्व मंत्री ने विधायक के विरुद्ध सीजेएम की अदालत में परिवाद पत्र के माध्यम से मानहानि का मुकदमा दायर किया।

जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के पश्चात विधायक को नोटिस जारी किया है। अदालत में पूर्व मंत्री की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी ने पैरवी की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!