नव वर्ष उपलक्ष्य पर राजद का दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम संपन्न, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: राष्ट्रीय जनता दल राजद जिला कार्यालय, लातेहार में बुधवार को नव वर्ष के शुभ अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, जिला संरक्षक बली यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजनारायण गिरी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान, चंदवा के वरिष्ठ नेता बेंणेश्वर यादव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार तथा जिला सचिव जगनारायण माली उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त बलराम यादव, कमलेश प्रसाद, राजेश प्रसाद, संतोष यादव, रविंद्र सोनी, वहाब अंसारी, चंद्रदेव सिंह, सुरेश सिंह, लालमोहन यादव, विष्णुदेव यादव, उपेंद्र राम, मनोज कुमार, प्रदीप यादव, सिकंदर यादव, चिंटू कुमार, मनोज कुमार यादव सहित राजद के अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नव वर्ष पर उपस्थित नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर संयुक्त रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!