
एमएसए स्कूल में धूमधाम से मना नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
नेताजी सुभाषचंद्र बोस बहादुर और सच्चे देशभक्त थे : शफीक सर

Palamu : पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्पर्पित और माल्यार्पण कर किया गया। विद्यार्थियों ने आजाद हिंद फौज का प्रसिद्ध गीत ‘सुख चैन की बरखा बरसे, भारत भाग्य है जागा’ गाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मो शफीक अंसारी ने कहा नेताजी एक बहुत बहादुर और देशभक्त नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर देश की आजादी के लिए काम करने का फैसला किया। नेताजी देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का ऐतिहासिक नारा दिया। और नेताजी के इस क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होकर अनेकों युवाओं ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया।
स्कूल डायरेक्टर अफजल शफीक ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मौके पर उपस्थित सभी शिक्षक और बच्चों ने भी बारी बारी से अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विकाश चंद्रा, पूजा कुमारी, नंदनी कुमारी, अनिल प्रजापति, सुहैल आलम, सोनी कुमारी, प्रबोध तिवारी, अमरेश मेहता तथा आशिफ, धनंजय उरावं सक्रिय रूप से उपस्थित थे।




