पलामू पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 10 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Palamu : पलामू पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने एक टीम गठित कर कारवाई करते हुए सभी अपराधियो को गिरफ्तार किया है।पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ने प्रिंस खान के साथ हाथ मिलाया है ओर दोनो एक साथ अब काम करेंगे। वही सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के निर्देश पर गिरफ्तार आठो अपराधी सिंगरा व चियांकी में NHAI के चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के फ़िराक में था। इसी क्रम में पुलिस ने अमित चौधरी, आकाश शुक्ला,कौशल पासवान,नीरज चन्द्रवंशी, छोटन पासवान, अख्तर अंसारी , अविनाश गिरी और बॉबी कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, चार मैगजीन,1 जिंदा गोली, साथ मोबाइल, तीन बाइक और दहशत फैलाने के लिए एक पर्चा बरामद किया है । एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर बताया को अमित चौधरी, आकाश शुक्ला व नीरज चन्द्रवंशी पूर्व में भी जेल जा चुके है और जेल से बाहर निकलने के बाद फिर से इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहा था वर्तमान में सुजीत सिन्हा गैंग को सारे कार्यो को कुबेर नाम से सन्चालित किया जा रहा है।

वाहन चेकिंग में हथियार और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के क्रम में सहदेव जंगल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को देसी कट्टा और आठ एमएम की जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। उनकी पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठाकुराई दीदरी के 19 वर्षीय रोशन कुमार और दारूडीह के 25 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। हथियार और गोली के अलावा दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।एसपी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर 22 जनवरी को सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली सड़क पर सहदेवा जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी।इसी क्रम में एक पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 03 एएफ 0924) से दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ा गया। दोनों की पहचान की गई और तलाशी लेने पर रोशन कुमार की बांयी कमर की ओर खोसा हुआ एक देसी कट्टा एवं पैकेट से एक मोबाइल फोन और आदेश के पेंट के दाहिने पैकेट से एक 8 एमएम की जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों को हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!