
आईआईटी गुरु ई. विनय मेहता व डॉ. श्वेता कुमारी ने मानवदेवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज व डीपीएस सुदना में फहराया तिरंगा

Palamu : झारखंड राज्य का अग्रणी शिक्षण संस्थान डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल, मानवदेवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज और डेडिकेटेड अकादमी में आन-बान और शाम के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया. सभी संस्थानो में संस्था के निदेशक इंजीनियर विनय कुमार मेहता और प्रिंसिपल डॉक्टर श्वेता कुमारी ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर राष्ट्रगान सहित रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं सहित स्कूल और कॉलेज के बच्चे उपस्थित रहे। डायरेक्टर इंजीनियर विनय कुमार मेहता ने मौके पर कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत देश में संविधान लागू किया गया था। संविधान की रचना करने में देश के महान विभूतियों ने अपना योगदान दिया था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद की भूमिका इसमें अहम रही थी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत देश का महान उत्सव है। इस दिन पूरा देश तिरंगे में लपटा रहता है। प्रिंसिपल डॉक्टर श्वेता कुमारी ने कहा कि रिपब्लिक डे हम सबों के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के महान विभूतियों ने भारत के संविधान की रचना की है। भारत के संविधान में सभी वर्ग और धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर दिया गया है। इस मौके पर पूनम पांडे, एसकेएल दास, पप्पू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।




