Panki : डायन-बिसाही के आरोप में 3 का मर्डर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव स्थित पुरानी बथान में डायन-बिसाही के संदेह को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार महेशी भुईया की मौत के बाद उनके बेटे प्रमोद भुईया और रविन्द्र भुईया द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया गया। इसी अंधविश्वास के चलते हिंसक झड़प हुई, जिसमें विजय भुईया (45 वर्ष), उनकी पत्नी कलिया देवी (40 वर्ष) और छोटू भुईया (17 वर्ष) की मौके पर ही हत्या कर दी गई।
घटना में ममता कुमारी (14 वर्ष) तथा पुत्रवधू नीतू देवी (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूत्रों का कहना है कि यह घटना ओझा-गुणी और डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के कारण हुई है। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या के सभी कर्म को तलाश रही है। पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!