
लातेहार अंबेडकर चौक पर नवयुवक संघ ने धूम धाम से मनाई रविदास जयंती
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: जिले के अम्वाटीकर अंबेडकर चौक पर नवयुवक संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।इस अवसर पर लातेहार मेन रोड में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जुलूस के दौरान गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवयुवक संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सभी को गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त किया जा सके।उन्होंने युवाओं से शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां ऊंच-नीच का भेद न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों।इस मौके पर नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू राम, सचिव नंदू राम, उपसचिव चंचल राम सहित सदस्य रविंद्र कुमार, शिव उदय राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।





