
कोरामी एवं हरिना समेत दर्जनों गांव में हर्षौल्लास के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास का मना जयंती

नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के कोरामी,हरिना, गमहरिया,पड़रिया,मदनपुर,खेंद्रा ,डाली समेत दर्जनों गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के बड़े धूमधाम के साथ से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा ग्रामीणों ने भाग लेकर संत शिरोमणि के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, पत्रकार विश्वप्रेम कुमार रंजन, पूर्व मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार,बिरेंद्र राम,बिंदु कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का नमन किया।
मौक पर उपस्थित बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी समाज सुधारक, महान संत और सामाजिक समरता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से जाति,छुआछूत,भेदभाव और ऊंच नीच जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
जिला बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी समाज को नई तरह के उपदेश देने वाला है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी प्रेम, भाईचारे,समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया,जिसे अपनाकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर लक्ष्मण राम,सनोज कुमार,सुरेश राम,प्रमोद राम,धर्मदेव बौद्ध, रविदास जयंती समारोह के अध्यक्ष रंजन,सचिव राकेश कुमार,कोषाध्यक्ष अभिनाश कुमार अन्य लोगों मौजूद थे।




