सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काट कर रविदास विकास समिति के अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

नौडीहा बाजार (पलामू) : नौडीहा बाजार प्रखंड के विशुनपुर पंचायत के हबरुआ गांव संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649 वीं जयंती के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविदास विकास समिति के अध्यक्ष सह राजकीय उत्क्रमित मध्य चोरडंडा के प्रधानाध्यापक रामगोविन्द राम, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार ,उपाध्यक्ष अजय कुमार, विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती,पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन,पूर्व मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार,संजय कुमार चौधरी , बौद्ध चेतना युवा मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र राम,शिक्षक अशोक राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया चिंता देवी के अलावा उपस्थित गणमान्य लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम बौद्ध चेतना युवा मंच के बैनर तले आहुति की गई थी। कार्यक्रम के अध्यक्षता बौद्ध चेतना युवा मंच का अध्यक्ष सत्येंद्र राम एवं सफल संचालन विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रविदास विकास समिति के अध्यक्ष सह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरडंडा के प्रधानाध्यापक रामगोविन्द राम ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवनी पर विस्तार रूप से अपने विचार को रखा । उन्होंने कहा कि रविदास जी का बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समाज सुधारक एवं संतो में संत और सामाजिक समरता के प्रतीक थे। इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सीता राम, आकाश रंजन,सोनू कुमार, रवि कुमार ,वार्ड सदस्या गीता देवी,आंगनबाड़ी सेविका पूजा कुमारी, रामनंदन राम,शिव नंदन राम , वीरेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में संगीत प्रेमियों महिला पुरुष मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!