सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी राजकुमार साव के पुत्र गुड्डू कुमार उम्र 32 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात गुड्डू कुमार अपने गांव में बाइक से घूम रहा था। इसी बीच दुब गांव गमहेल स्थान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





