
बारियातु में सुरक्षा कर्मी भर्ती पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन
Latehar: बारियातु उपायुक्त सह दंडाधिकारी लातेहार (जिला नियोजन कार्यालय)के आदेशानुसार सुरक्षा कर्मी के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत प्रखंड वार शिविर आयोजन के क्रम में बुधवार को बारियातु प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखण्ड क्षेत्र के इच्छुक अभियार्थी आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचे।शिविर मे जिला नियोजन कार्यालय से आए एसआईएस कमलेश कुमार ने अभ्यार्थियों को कई महत्वपुर्ण व आवश्यक जानकारी दी।तत्पशचात सभी मौजूद अभ्यार्थियों का विधिवत पंजीकरण किया गया।





