मोटरसाइकिल चलाते शिक्षक को अचानक मार दिया लकवा, गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल, साथी शिक्षकों ने बचाई जान

Palamu : पाटन प्रखंड अंतर्गत यूएमएस हरिजन टोला, जंघासी – 2 के समर्पित सहायक शिक्षक रविंद्र राम सोमवार को एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। सुबह जब वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करने डाल्टनगंज से स्कूल जा रहे थे, तभी उन्हें अचानक पैरालिसिस (लकवा) का अटैक आ गया। इस कारण वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।

​इस विकट और हृदयविदारक परिस्थिति में मानवता और शिक्षक एकता की मिसाल देखने को मिली। आकलन पास सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत किशनपुर में डॉक्टर लालदेव मेहता के पास भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया गया।

​इस मुश्किल घड़ी में दुर्घटनाग्रस्त शिक्षक के साथ मिथिलेश उपाध्याय (जेटेट प्रदेश अध्यक्ष), ऋषिकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार, पिंकू उर्फ आशीष रंजन उपाध्याय, राजेश कुमार, श्याम ठाकुर, संजय सिंह, बसंत राम एवं अन्य सभी शिक्षक साथ रहे। जिन्होंने अपनी उपस्थिति और सहयोग से उनकी जान बचाने का प्रयास किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!