विश्रामपुर नगर परिषद: नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों को उपायुक्त ने पद और गोपनीयता की दिलायी शपथ

Palamu : नगर पालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त आज विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)- सह- उपायुक्त समीरा एस के द्वारा विश्रामपुर नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी और 20 वार्ड के पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी।

उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनिधि निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।उन्होंने विश्रामपुर अंतर्गत विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह,सीओ राकेश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

कुल 12 मतों के साथ विश्रामपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनी तारा देवी, निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवायी गयी। उपाध्यक्ष के चुनाव में दो अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें तारा देवी को कुल 12 मत मिले जबकि इलियास अंसारी को 8। इस तरह निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने तारा देवी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।वहीं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को अध्यक्ष गीता देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।मौके पर सीओ राकेश तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!