प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित : प्रदीप वर्मा

Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम एशिया युद्ध संकट की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति और बातचीत का पक्षधर रहा है और इसी माध्यम से हर समस्याओं का समाधान भी चाहता है।

सोमवार को डॉ वर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर पलटवार करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के संकट के दौर में में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री ने हर प्रकार के कोशिशों को आज सदन में वक्तव्य के माध्यम से बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के सभी राष्ट्र प्रमुखों से दो बार बात की है, हरमूज मार्ग बाधित नहीं हो इसकी बात भी संबंधित देशों के समक्ष मजबूती से रखी है,जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकल कर आए हैं। हरमूज मार्ग से भारत के जहाज आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कभी भी अपने 140 करोड़ जनता के हित को दांव पर नहीं लगाया। देश की जनता इस बात को पूरी तरह जानती है।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपने पेट्रोल,गैस के श्रोत का वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित कर रहा। देश के आंतरिक संसाधन बढ़ाए जा रहे वही दूसरे देशों से भी आयात सुनिश्चित किए जा रहे।27 की जगह अब 41 देशों से भारत अपने जरूरी ऊर्जा आयात बढ़ा रहा है। कच्चे तेल के प्रयाप्त भंडार हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!