सामूहिकता से बढ़ती है संगठन की शक्ति: ज्योति चौधरी

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।उद्घाटन समारोह में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षा ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी सहित समस्त आचार्य, दीदीजी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अध्यक्षा ज्योति चौधरी ने कार्यशाला की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसे तीन शब्दों—रिकॉल, रिफ्रेश और रिफॉर्म—से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हम अपनी अच्छाइयों को बढ़ाते हैं और कमियों को दूर करते हैं।
सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कहा, “मन के जीते जीत है, मन के हारे हार।” उन्होंने बताया कि विद्या भारती का उद्देश्य समाज का निर्माण करना है।पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय आचार्य कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यशाला हमें यह समझने में मदद करती है कि हम क्या हैं, क्या करते हैं, क्यों करते हैं और कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल व्यक्ति हर कार्य को अलग अंदाज में पूर्ण करता है, जो सीखने का विषय है। साथ ही उन्होंने सभी से परिश्रमी बनने और इन तीन दिनों में सामूहिक जीवन जीने का अभ्यास करने का आह्वान किया।कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमें रोचक ढंग से पढ़ाई कराकर भैया-बहनों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक प्रयास करने और आगामी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर बल दिया।प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि पूरे वर्ष की व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए यह कार्यशाला महत्वपूर्ण है। सभी के सामूहिक योगदान से ही विद्यालय रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाया जा सकता है, इसी विश्वास के साथ हम इस कार्यशाला में शामिल हुए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!