
प्राथमिक विद्यालय हुण्डरु के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
लातेहार: सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुण्डरु के बच्चों ने ओरमांझी स्थित चिड़ियाघर एवं मछली घर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न पशु-पक्षियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। बाघ, शेर, चीता, मगरमच्छ, मोर, शुतुरमुर्ग आदि को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है। वहीं शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि किसी भी पशु, पक्षी या स्थान का प्रत्यक्ष अवलोकन करना बच्चों के लिए अधिक लाभकारी होता है।इस भ्रमण में विद्यालय की रसोइया उषा देवी, मीना देवी, लक्ष्मी कुमारी तथा अमित कुमार, शिवानी कुमारी, रीना कुमारी, अंजली कुमारी, अमन कुमार, विनीत कुमार, चंदन कुमार, सोनाली कुमारी, नामसम कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे।




