जन शिकायत निवारण में डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

लातेहार: उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उप विकास आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।प्रखंड बरवाडीह अंतर्गत ग्राम/पंचायत – छिपादोहर, की निवासी अनिता देवी ने उप विकास आयुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे अपने छोटे बच्चों के साथ एक मिट्टी के घर में रह रही हैं, जिसकी स्थिति बेहद जर्जर है और घर गिर रहा है। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित को नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया।जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री, स्कूल में एडमिशन, केवाला उलंघन के संबंध में,अबुआ आवास, जमीन खरीद बिक्री संबधित, आंगनबाड़ी सेविका का चयन रद्द करने संबंधित जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!