डायन-बिसाही व जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Latehar: लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उराँव की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी में संतोष उराँव, प्रेम उराँव (लाई, गारू) शामिल है। इसकी जानकारी गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मृतक पर शक था कि डायन-बिसाही करने से उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। साथ ही मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उराँव को शराब पिलाई और नशे की हालत में नायलॉन रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।

बाद में शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक रस्सी एवं घटनास्थल के पास छूटा हुआ चप्पल बरामद किया है। छापेमारी अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!