
फरार चल रहे 3 वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
Palamu : शहर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना क्षेत्र के सुदना और छोटकी बैरिया में छापेमारी कर तीनो आरोपियों को दबोच लिया।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के सुदना मोहल्ला निवासी राकेश ओझा,बृंदा ओझा और छोटकी बैरिया निवासी अजय कुमार भुइयां के रूप में की गई है।
तीनो के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




