
टेंथ में 80.40 प्रतिशत अंक लाकर कुन्दन ने किया पलामू का नाम रोशन
Sanjay prajapati @ united palamu
पलामू: एच.एल. हाई स्कूल, किशुनपुर के मेधावी छात्र कुन्दन प्रजापति ने मैट्रिक परीक्षा में 80.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उत्कृष्ट सफलता पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।कुन्दन के पिता सिकेन्द्र प्रजापति एवं माता सुनैना देवी ने बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा विश्वास है और वह आगे चलकर उनके सपनों को अवश्य पूरा करेगा।वहीं, कुन्दन प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है।
इस उपलब्धि पर सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





