
उग्रवादी हिंसा अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में उग्रवादी हिंसा अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई।
समिति द्वारा कुल 05 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई। अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 03 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




