
सरस्वती विद्या मंदिर,लातेहार में एक्वा वीक का हुआ शुभारंभ
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के वाटिका खंड में बच्चों के लिए एक्वा वीक का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस विशेष गतिविधि सप्ताह का उद्देश्य बच्चों को जल के माध्यम से आनंददायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करना है।कार्यक्रम के दौरान वाटिका के बच्चों को स्विमिंग कराई गई तथा जल में रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पौधों के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि कौन-सी वस्तुएँ पानी में डूबती हैं और कौन-सी वस्तुएँ तैरती हैं।वाटिका की दीदीजी द्वारा बच्चों के बीच पानी में तैरने एवं डूबने वाली वस्तुओं का प्रयोगात्मक प्रदर्शन कराया गया।इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में जल के गुणों को समझा तथा अपने आसपास की वस्तुओं के बारे में नई जानकारी प्राप्त की।एक्वा वीक के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के अरुण एवं उदय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम में कक्षा अरुण की शिल्पा कुमारी, कक्षा उदय की रूबी कुमारी तथा वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी उपस्थित रहीं।






