
विनीत तिवारी हत्याकांड : पुलिस ने हत्या के आरोपी के घर से तीन वाहन को किया जप्त
Palamu ; पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने हत्या के आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के विरुद्ध शुक्रवार को कार्रवाई किया है। शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने महाकाल के घर से तीन चार पहिया वाहन को जब्त किया है और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए है।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल लाल रजवार ने बताया की विनीत तिवारी का हत्या हुए पांच दिन बीत गया है। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दिन रात लगी हुई है। इसके बाद भी आरोपी का पता नही चल पा रहा है। उन्होंने बताया की आरोपी के निजी संपति का जांच किया जायेगा।
जांच के क्रम में यदि अवैध संपत्ति पाया गया तो कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति को विधिवत जप्त किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि आरोपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के निर्देश पर उसके घर की कुर्की जपती की जाएगी।



