NH 39 पर टोल टैक्स की अवैध वसूली बंद करे प्रशासन : विवेका त्रिपाठी

Palamu : कांग्रेस के पलामू जिला महासचिव सह इंटक प्रदेश सचिव विवेका त्रिपाठी ने NH 39 स्थित दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर जारी कथित अवैध वसूली को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और NHAI पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब सड़क अधूरी है,सुविधाएं अधूरी हैं तो आखिर किस आधार पर जनता से जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है?

विवेका त्रिपाठी ने कहा कि टोल संवेदक,NHAI और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता में यह सहमति बनी थी कि लहलहे तक जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है वहां के स्थानीय लोगों को लोकल पास जारी किया जाएगा,ताकि उन्हें टोल टैक्स से राहत मिल सके।शुरुआती दौर में कुछ लोगों को पास भी जारी किया गया लेकिन अब अचानक नियम बदलने का हवाला देकर गरीब और आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों से जबरदस्ती वसूली की जा रही है और विरोध करने पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि अब पूरा मामला NHAI अधिकारियों के निर्देश पर चल रहा है।आखिर जनता कब तक इस मनमानी और लूट को बर्दाश्त करेगी?

विवेका त्रिपाठी ने पलामू उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि यदि अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद नहीं हुई और स्थानीय लोगों को पूर्व समझौते के अनुसार राहत नहीं मिली तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।उन्होंने साफ कहा कि “रोड नहीं तो टोल नहीं” केवल नारा नहीं बल्कि जनता की जायज मांग है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन और NHAI ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और टोल प्रबंधन की होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!