पांकी : पत्नी को टांगी से मारकर पति ने किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी विनोद ठाकुर ने अपनी पत्नी रानी देवी उम्र 28 वर्ष को शनिवार की रात शराब के नशे में लाठी डंडा और टांगी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल रानी देवी ने बताया कि शनिवार की रात उसका पति विनोद ठाकुर शराब के नशे में घर पहुंचा और शराब के नशे में अपने बच्चों के साथ मारपीट करने लगा।जब इसका विरोध रानी देवी ने किया तो विनोद ठाकुर ने रानी देवी को लाठी डंडे और टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।टांगी की मार से रानी देवी का दाहिना पैर पूरी तरह घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी रानी देवी के मायके वालों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले वहां पहुंचकर घायल रानी देवी को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी रानी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने बताया की रानी देवी के पति विनोद ठाकुर,देवर संजय ठाकुर और ससुराल वाले हमेशा छोटी-छोटी बात को लेकर रानी देवी के साथ मारपीट करते हैं और उसे प्रताड़ित करते हैं।वही इस घटना के बाद घायल के मायके वालों के द्वारा पांकी थाना में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज करा दिया गया है वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!