
मुख्यमंत्री ने लिया कड़ा एक्शन, पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का मामला
Palamu : पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कड़ा रुख अपनाया है।
जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पलामू उपायुक्त (DC Palamu) को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को सरकारी अस्पतालों का औडिट करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता (Transparency) सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
गरीबों के हक और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है: हर नागरिक को बिना किसी बाधा और भ्रष्टाचार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले।




