राजधानी रांची में चलाया गया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान

Ranchi : राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में अपराधियों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी कड़ी में रविवार की रात में राजधानी के विभिन्न हॉट स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की ओर से व्यापक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की और कागजातों की जांच की जा रही है।

बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जहां पूर्व में झपट्टामारी या लूट जैसी घटनाएं अधिक हुई हैं।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि राजधानी की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए और पीसीआर वैन लगातार भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ होना जरूरी है ताकि वे किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!