गढ़वा : सड़क हादसे में 2 की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, सभी की हालत गंभीर

Gadhwa : बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर दहेड़िया में मैजिक एवं टेंपो की हुई भीषण भिड़ंत में डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

जानकारी के मुताबिक केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री का छेका करने जा रहे थे।इसी बीच दहेड़िया में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने टेंपो में सीधा टक्कर मार दिया। जिससे उसपर सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये।घटना के बाद वहां पर घायलों के चीख पुकार से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा घायलों की मदद में जुट गये।साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता कन्हैया चौबे ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल सभी लोगों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। उधर घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। उधर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने भी घटना स्थल एवं अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज में मदद की।गंभीर रूप से जख्मी इंद्रजीत कुमार गुप्ता, बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव एवं अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया।जबकि शेष घायल लवकुश कुमार, टिंकू उरांव, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव निवासी अंकुश कुमार, यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस घटना में घायल केतार के छाताकुड़ गांव निवासी अवधेश उरांव और अमित कुमार की मौत हो गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!