लक्ष्य सिद्ध करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है : ब्रह्माजी राव

Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर के डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सत्र 2025-26 के कक्षा दशम में सफ़ल भैया-बहनों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव थे। विशिष्ट अतिथियों में विद्या विकास समिति के सचिव नकुल कुमार शर्मा, पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे तथा प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में ब्रह्माजी राव ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में कक्षा दशम में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जबकि उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में रूपाली राज, रौशनी गुप्ता, अभिषेक कुमार, खुशी कुमारी, रागिनी कुमारी, परी कुमारी, सौम्या कुमारी, हर्ष कुमार, कृष्ण अग्रवाल, स्वास्तिक सजग एवं अनमोल कुमार शामिल थे।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने वाले चयनित आचार्य एवं दीदी जी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी जी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!