पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

Kolkatta : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है।दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं।

विक्रम साहू ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं। उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!