झोला छाप डॉक्टर ने ली किशोर की जान, हैदरनगर में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और हंगामा

Palamu : पलामू जिले हैदरनगर क्षेत्र में एक कथित झोला छाप चिकित्सक के क्लीनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। चार घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया गया।

परिजन और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रविवार दोपहर शव का एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले शनिवार देर रात तक हंगामा हुआ। मृतक की पहचान बुद्धी बिगहा गांव निवासी विक्की ठाकुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विक्की ठाकुर को उल्टी हुई थी। उसे इलाज के लिए मस्जिद मोहल्ला स्टेट डॉक्टर वाजिद अली के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। गलत इंजेक्शन देने से मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग शव के साथ सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों और कथित झोलाछाप चिकित्सकों के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग उठाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर पड़े रहे। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा और अंचल अधिकारी संतोष कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कई घंटे तक परिजनों को समझाया। देर रात दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष कुमार की ओर से क्लिनिक को सील कर दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!