
लेस्लीगंज में टेंपो पलटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में बीती रात टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी नंदू भुइयां के पुत्र गोलू भुइयां उम्र 25 वर्ष तथा अन्य व्यक्तियों का नाम शामिल है।

इस घटना के बारे में घायल गोलू भुइयां ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ टेंपो पर सवार होकर मेदनीनगर डालटनगंज रेलवे स्टेशन अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था। इस बीच रास्ते में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास टेंपो नियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार गोलू भुइयां सहित अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल सभी को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी बुधवार की सुबह चिकित्सकों ने गोलू भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां परिजनों के देखरेख में उसका इलाज जारी है।वही अन्य घायलों का इलाज लेसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है।



