
अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष बने वीरेंद्र ठाकुर
Latehar : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार वीरेंद्र ठाकुर को लातेहार जिले का अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर से संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वे जिले में अखिल झारखंड श्रमिक संघ के विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे।इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।





