
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोहम्मदगंज थाना परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, पुलिसकर्मियों ने लिया भाग
Palamu : पलामू जिला स्थित मोहम्मदगंज थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

योगाभ्यास सत्र के दौरान, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।उन्होंने विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के लिए योग के लाभ बताए।उन्होंने कहा कि योग तनाव कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और कार्यक्षमता में सुधार के लिए एक प्रभावी माध्यम है।थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करने का आह्वान किया।
इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश प्रसारित किया गया।



