
Palamu : 19 साल से फरार वारंटी चंदवा से गिरफ्तार
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी करीब 19 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबलू मियां उर्फ सफदर आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने दी।

उन्होंने बताया किआपसी विवाद में गोतिया परिवार के साथ मारपीट के मामले में वर्ष 2007 में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चंदवा क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
टीम में सहायक अवर निरीक्षक नबी अंसारी, जवान अनूप कुमार, सायूब अंसारी, गृह रक्षा वाहिनी के चालक अविनाश तिवारी शामिल थे। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा




