
Palamu : एमएमसीएच में इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत
Palamu : मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि 22 जून को शहर थाना क्षेत्र के साहित्य समाज चौक के पास यह व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।जिसे राहगीरों ने इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।ताकि अज्ञात व्यक्ति के परिजनों का पता चल सके।72 घंटे के अंदर यदि परिजनों का पता नहीं चला तो पुलिस के द्वारा कानूनी प्रक्रिया के बाद इसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा।
पुलिस ने आम जनों से आग्रह किया है की यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसके परिजनों को सूचना देने का कष्ट करें।



