PALAMU : DIG Kishor Koushal ने कहा : दीपावली और छठ पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है पुलिस प्रशासन

Palamu : पलामू के डीआईजी किशोर कौशल दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील हैं। उन्होंने उक्त पर्व को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहार के एसपी को सख्त निर्देश दिया है।

डीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि तीनों जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां चेकनाका नहीं है, वहां चेकनाका बनाने और जहां पहले से चेकनाका है, उसको और भी सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है।डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि दीपावली, धनतेरस और छठ पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र में ज्यादा भीड़ देखी जाती है। इसलिए शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन पार्किंग बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बैंक, ज्वेलरी दुकान सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी खुद व्यक्तिगत स्तर पर थाना प्रभारी करेंगे, ऐसा आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बैंक, ज्वेलरी दुकान सहित अन्य बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी और टाइगर मोबाइल के पुलिस हमेशा तैनात रहेंगे। डीआईजी किशोर कौशल ने पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी सख्त आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रात्रि में पुलिस को पूरी तत्परता के साथ गश्त करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा इसलिए कि पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र से अधिकांश लोग अपने-अपने गांव चले जाते हैं। इस कारण शहर पूरी तरह से खाली हो जाता है।

शहरी क्षेत्र में पर्व के अवसर पर चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। यही कारण है कि रात्रि गश्त को मजबूत करने की दिशा में कड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने शहर वासियों से अपना गांव जाते समय पड़ोसी को जानकारी देकर अपना घर छोड़ने की सलाह दी है।

डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि त्योहारों के समय दूसरे राज्यों से चोरी करने वाला गिरोह शहरी क्षेत्र में चला आता है। इसलिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष रूप से निगरानी करने के लिए तीनों जिला के एसपी को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है की दवा बेचने वाले, फेरी वाले और गहना साफ करने वाले दिन में घूम-घूम कर रेकी करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों पर भी सख्त नजर रखने की जवाबदेही, तीनों जिला के एसपी को दिया गया है।

डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पटाखा की बिक्री करने वाले और इसका भंडारण करने वाले लोग जिला प्रशासन के नियमों का पालन करें। अगर ये लोग प्रशासन के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो इन लोगों पर भी कठोर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अंत में डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पलामू प्रमंडल के सभी लोगों को दीपावली, धनतेरस और छठ पर्व के पावन मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा हार्दिक बधाई दी जाती है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि छठ व्रती पूरी तरह से नीडर होकर नदी घाटों में जाकर छठ करें। उनके घर और परिवार की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!