सतबरवा : हार्डवेयर दुकान में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में बुधवार की रात करीब 8:00 बजे हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण दुकान में रखें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।इस संबंध में भुक्तभोगी नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पालपोल बाजार में उनका हार्डवेयर का दुकान है।

बुधवार की शाम वह अपना हार्डवेयर दुकान बंद करके घर चले गए थे।तभी रात के करीब 8:00 बजे सूचना मिला की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर नागेंद्र विश्वकर्मा अपने दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान में भीषण आग लगी हुई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नागेंद्र विश्वकर्मा ने आग बुझाने का प्रयास किया इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और भुक्तभोगी नागेंद्र शर्मा द्वारा आग लगने की जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास किया।परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में मुक्तभोगी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि इस गलगी की घटना में उन्हें काफी नुकसान हुआ है।हमारे दुकान में रखें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। वही इस अगलगी की घटना के बाद से पुलिस आग लगने के करण का पता लगाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!