
CEIR पोर्टल की मदद से लातेहार पुलिस ने 16 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

Latehar : पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार लातेहार पुलिस द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 25 जून 2026 को गुम हुए कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
लातेहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल Sanchar Saathi (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने में सहायता मिलती है।
लातेहार पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





