Central Minister Ramdas Athavle ने Ranchi में रखी विश्व की अनूठी महिला University की आधारशिला
Ranchi : विश्व की पहली और अपने आप में अनुठी प्रस्तावित महिला यूनिीवर्सीटी का आज रांची में केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले के कर कमलों द्वारा, वर्ल्ड बुद्धा फाउनडेशन, बुद्धिष्ट मिशन कैम्पस बरियातू रोड, रांची में भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस यूनिवर्सीटी के बारे में मुझे जो जानकारी दी गयी है उस आधार पर मैं यह कह सकता हूँ कि वास्तव में विश्व में कहीं कोई ऐसी यूनिवर्सीटी मेरी जानकारी में नहीं है। जैसा मुझे बताया गया है कि इस यूनिवर्सीटी में तीन वर्ष से आठ वर्ष आयु तक की बच्चियों को ही शुरूआती दाखिला मिलेगा और यही लडकियाँ साल दर-साल, एक-एक कक्षा पार करते हुये यूनिवर्सीटी की उच्चतम शिक्षा स्तर को पार करते हुये अपने उद्देश्य तक यानि, स्वावलम्बी जीवकोपार्जन के लिए, पहले तय किये गये व्यवसाय, व्यापार, उद्धम या सेवा कार्य में अपने को स्थापित करेंगी। अपने रहने के लिए बैंक से ऋण लेकर अपना फलैट खरीदेगी। फिर यदि इच्छा होगी तो, अपने लायक और पसंद के लड़के से शादी कर अपने ही फलैट में रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह झारखंड का सौभग्य है कि दुनिया की ऐसी पहली यूनिवर्सीटी झारखंड की पवित्र भूमि पर स्थापित हुई। इस यूनिवर्सीटी की यहाँ स्थापना के बाद देश की कोई भी लडकी अशिक्षित नहीं रह पाएगी। क्योंकि इसका उद्देश्य है कि हर लडकी को सही व रोजगार परक शिक्षा मिले। पैसा है तो उसे अवश्य पढाओ और न हो तो भी पढाओ। पैसों की चिन्ता बिल्कुल, माँ-बाप को नहीं करना है। यह इसकी विशेषता है।
इसलिए यह दुनिया की एक मात्र ऐसी यूनिवर्सीटी होगी जो लडकियों का भाग्य बदल देगी। यह होगी दुनिया की महान महिला कान्ति।
संस्था के अध्यक्ष डॉ० हरिश सांकृत्यायन ने कहा कि विश्वविद्धालय का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का उज्जवल भविष्य बनाना है। जहाँ छात्राएँ शिक्षा के हर क्षेत्र में पारंगत होंगी एवं व्यावसायिक शिक्षा पाकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययन कर सर्वगुण सम्पन्न हो सकेंगी जिससे बेहतर एवं विकसित समाज का निर्माण होगा।
इस अवसर पर वर्ल्ड बुद्धा फाउन्डेसन के ट्रस्टी अनिल कुमार तिवारी, श्रीमति रेखा शर्मा, विष्णु चौबे एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यगण तथा बोधगया से आये हुये भन्ते तया वर्ल्ड बुद्धा फाउन्डेसन के सभी यूनिट के प्राचार्य, प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्र, संस्था के सभी कर्मचारीगण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।




