Chainpur : सड़क हादसे में युवक की मौत
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में रविवार रात सड़क हादसे में युवक सीताराम की मौत हो गई। मृतक ओढ़नार टोला जोगियाहा गांव निवासी सहदेव राम का पुत्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीता राम पूर्वडीहा से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बरांव स्थित एक्सिस बैंक के पास उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान में जुटी है।




