Chainpur: Road Axident में एक व्यक्ति की मौत व दूसरा घायल, वाहन को पुलिस ने किया जब्त

Report : Upendra Kumar Papu

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश उरांव के पुत्र नेपाल उरांव उम्र 40 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि मृतक के बाइक पर सवार धर्मेन्द्र उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे नेपाल उरांव और धर्मेंद्र उरांव एक बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने गए चैनपुर बाजार गए थे। उधर से घर वापस लौटने के क्रम में रास्ते में सलतुआ गांव के पास एक दूसरे बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में नेपाल उरांव की मौत हो गई।जबकि धर्मेंद्र उरांव का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना के बाद चैनपुर थाना की पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!