Tiger Jayram Mahto की दहाड़ से गूंज रहा है झारखंड

Ranchi : धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर फोन पर गाली-गलौज और धमकी दिए जाने के बाद झारखंड में टाइगर विधायक के नाम से मशहूर जयराम महतो सुर्खियों में आ गए हैं।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज मामले में शीघ्र कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 5 दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यभर के पुलिसकर्मी आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन ने सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के इस अल्टीमेटम के बाद विधायक टाइगर जयराम महतो भड़क गए। उन्होंने एसोसिएशन को ललकारते हुए कहा कि धनबाद के एसपी को जब प्रिंस खान ने धमकी दिया था, उस समय एसोसिएशन कहां था ? एसपी के समर्थन में एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल क्यों नहीं फूंका ?

उन्होंने कहा कि तोपचांची से आते हैं और तोपचांची की धरती को लालखंड कहा जाता है। यहां रहने वाले लोगों को लालखंडी कहा जाता है।

एसोसिएशन पर हमला बोलते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहा कि तुम कोयला चोरी करते हो, बालू चोरी करते हो, यौन शोषण करते हो और अल्टीमेट हमको दे रहे हो।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एसोसिएशन और झारखंड पुलिस का मैं पूरी तरह से सम्मान करता हूं। लेकिन जो करप्टेड हैं, उन्हें मैं बक्सने वाला नहीं हूं। उन्होंने एसोसिएशन को भारतीय संविधान का भी पाठ पढ़ाया और कहा कि मैं जनता का प्रतिनिधि हूं।

टाइगर जयराम महतो ने कहा कि अगर हमारे खिलाफ सबूत है तो कोर्ट जाओ। हम विधायक हैं, कभी भी हम झारखंड के अधिकारियों को फोन कर सकते हैं। यह मेरा संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि भूमाफिया और हत्या करने वाले क्रिमिनल बाहर घूम रहे हैं और एसोसिएशन के लोग ऑडियो मामले में हमको जेल भेज देंगे, यह नहीं चलेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एसोसिएशन
के लोग जमकर जातीय भेदभाव कर रहे हैं।

खैर, ऑडियो मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम महतो आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में दोनों को संविधान के दायरे में रहकर कोई काम करना चाहिए। हां, एक बात जरूर है कि झारखंड में पुलिस क्या कर रही है, कैसा खेल कर रही है, इस मामले से हर कोई वाकिफ है और त्रस्त भी है। इस मामले में सरकार को जरूर विचार करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!