Gadhwa : आईआरबी जवान आनंद कुमार की बाथरूम में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Palamu : मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी आईआरबी बटालियन-4 लातेहार के जवान आनंद कुमार (लगभग 37 वर्ष) की मंगलवार को अचानक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे छुट्टी पर अपने घर करमडीह आए हुए थे। मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे बाथरूम जाने के दौरान फिसलकर गिर पड़े, जिससे वे बेहोश हो गए।परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल, मझिआंव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया। मेडिकल टीम के गठन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।बताया जाता है कि मृतक आनंद कुमार वर्ष 2010 में आईआरबी में नियुक्त हुए थे और वर्तमान में लातेहार स्थित बटालियन नंबर-4 में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी, तत्पश्चात शव को उनके पैतृक गांव करमडीह लाया जाएगा। अंतिम संस्कार मझिआंव स्थित कोयल नदी के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र (लगभग 10 वर्ष एवं 7 वर्ष), विधवा मां तथा एक अविवाहित छोटे भाई सोनू कुमार को छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई घटना से परिवार एवं गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!