Husenabad : श्री माँ बाल विकास विद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का।किया गया आयोजन

बच्चों का राधा-कृष्ण का लूक व कल्चर प्रोग्राम रहा सराहनीय

Palamu : माँ शिवकुमारी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री माँ बाल विकास विद्यालय की गांधी चौक जपला परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सह प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने की.संचालन शैलेश कुमार व शगुफ्ता अनवर ने संयुक्त रूप से किया.कियाने संयुक्त रूप से किया.कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की भूमिका, संवाद, सांस्कृतिक आदि की प्रस्तुति की गयी. राधा-कृष्ण संवाद की प्रस्तुति आकर्षक रही.

वहीं ओ कृष्णा है….., राधा नाचेगी…., राधा तेरी चुनरी….,तू ही तो मेरी जान है राधा… आदि गीतों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति की. कार्यक्रम में ऋतिक, अयांश, वेद, अथर्व, अर्पण, हिमांशु, शिवम, सोनालीका, आराध्या, सिद्धि, सानविका, अनामिका, पल्लवी, लक्ष्मी, कृतिका, वैष्णवी, आरोही, कृतिका, आयुषि, रंजन साक्षी, अशद वारिश आदि की भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति आकर्षक रही. इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी परंपरा व संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है.

मंच की प्रस्तुति से आत्मविश्वास बढ़ती है. जो सफलता का मूल मंत्र है. बच्चों के चतुर्दिक विकास में के लिए प्रबंधन सक्रिय है.उन्होंने कहा कि बच्चों में सकारात्मक सोच अति आवश्यक है. सकारात्मक माहौल के लिये हम सबों मिलकर काम करना होगा.उन्होंने माताओं द्वारा दी जा रही सहयोग की सराहना की.कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश कुमार,एसजे रहमान,धीरेंद्र प्रसाद,संतोष कुमार, अमृता कुमारी,सीमा अग्रवाल, तख़्सिस, सगुफ्ता,सानिया, कुंडल राम, अरुण कुमार सिंह,शोहानी कुमारी आदि सक्रिय रहे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!